पिकअप पलटने से 2 बच्चों सहित 3 लोग घायल:टेंट का सामान बिखरा, घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

कोतवाली थाना क्षेत्र में बालाडिट पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम को एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 2 बच्चों सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिकअप में टेंट का सामान भरा हुआ था। कोतवाली थाना क्षेत्र में गुमानपुरा गांव से एक पिकअप टेंट का सामान भरकर बोरी की तरफ जा रही थी। इस दौरान बालाडिट पेट्रोल पंप के पास आते ही पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। घटना के बाद पिकअप में भरा हुआ टेंट के पाइप और अन्य सामान बिखर गया। हादसे में पिकअप में सवार 2 बच्चों समेत 3 लोग घायल हो गए। उनके हाथ पैर, सिर ओर शरीर पर कई जगह चोटें आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। 108 एम्बुलेंस के पायलट विशाल मनात और ईएमटी ताराचंद भोई तीनों घायलों को गंभीर हालत में डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे में रोहित (12) पिता कमलेश पांडोर निवासी गुमानपुरा, आशीष (14) पुत्र शंकर पांडोर निवासी गुमानपुरा और मुकेश (21) पुत्र मोहन पांडोर निवासी गुमानपुरा को गंभीर हालत में डूंगरपुर अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायलों को भर्ती कर इलाज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *