दतिया । जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर दतिया भांडेर रोड स्थित ग्राम भिटौरा के पास श्री पंचमुखी हनुमान जी महाराज की कलयुग के राजा के रूप में प्राण प्रतिष्ठा बुधवार को होगी। पहाड़ी के किनारे बने दिव्य स्थान श्रीश्री 1008 रामेश्वर धाम सरकार सिद्ध पीठ पर कार्यक्रम में पीठाधीश्वर पं. शिवम महाराज द्वारा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा।


