भास्कर संवाददाता |दतिया गोराघाट थाना पुलिस ने क्षेत्र में घूम रहे एक संदिग्ध युवक पकड़ा। तलाशी में युवक के पास महंगा मोबाइल मिला। पूछताछ में युवक ने ट्रेन से मोबाइल चोरी करना बताया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल मालिक से संपर्क किया। मोबाइल मालिक मंगलवार को असम से दतिया पहुंचा और गोराघाट थाने पर पहुंचकर अपना मोबाइल वापस लिया। जानकारी के अनुसार गोराघाट टीआई कमल गोयल ने बताया कि 18 जनवरी को एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया था। पुलिस आरक्षक संतोष सगर और जितेन्द्र बाजवा के काफी प्रयास करने के बाद मोबाइल के मालिक का पता लगाया गया। मोबाइल चेतन कुमार पुत्र सुरिन्दर कुमार जोराबाट अमेरीगोग कामरूप मेट्रो असम के नाम से होना पाया गया। मंगलवार को चेतन कुमार दतिया में गोराघाट थाने पर पहुंचे। चेतन ने बताया कि उनका मोबाइल चार-पांच महीने पूर्व असम से पंजाब जाते हुए ट्रेन में यात्रा के दौरान समस्तीपुर से चोरी हुआ था जिसकी मैंने शिकायत की थी।


