दतिया| सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उनाव रोड बालाजी नगर में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों का माल पार कर दिया। घटना सोमवार-मंगलवार रात की बताई गई। मंगलवार को सुबह घर मालिक घर पहुंचा तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। घर मालिक ने थाने पहुंचकर आवेदन दिया है। उनाव रोड बालाजी नगर निवासी संतोष पुत्र सियाशरण कौरव ने बताया कि वे अपने गांव गए थे। पत्नी उनाव अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर गई थीं। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ा। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर, नगदी आदि चोरी कर ली। चोरी के बाद अलमारी में बिखरा पड़ा सामान।


