नानपुर टोल प्लाजा पर अब फास्टैग से भी कटेगा टोल

आलीराजपुर | खंडवा-वडोदरा स्टेट हाइवे पर नानपुर के समीप स्थित टोल प्लाजा को फास्टैग से जोड़ दिया गया है। यहां के चारों टोल बूथ पर अब फास्टैग से टोल कटेगा। एमपीआरडीसी के निर्देशानुसार व्यवस्था की गई है। टोल प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि टोल के 10 किमी के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पास भी बना कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया चारों बूथ पर फास्टैग लग गए हैं। जिन चार पहिया वाहनों पर फास्टैग नहीं है वह नगद भुगतान करके भी गुजर सकते हैं। क्योंकि यह स्टेट हाईवे है इसलिए फास्टैग नहीं होने पर डबल टोल नहीं चुकाना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *