आलीराजपुर | कलेक्टोरेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कक्ष में जनसुनवाई हुई। जिला अधिकारियों ने विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए। इस दौरान रमेश पिता खेरला निवासी ग्राम खामट तहसील सोंडवा ने आवेदन किया कि उनका नाम परिवार की कृषि भूमि ने सम्मिलित नहीं किया गया है जबकि वे उसमें कार्य करते हैं। इसलिए उनका नाम भी जोड़ा जाए। आवेदन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपकर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कुल 11 आवेदन विभिन्न विभागों एवं शिकायतों के संबंध में प्राप्त हुए। इस दौरान प्रभारी एडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल सहित संबंधित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


