दतिया| एसपी कार्यालय में मंगलवार को शिकायतकर्ता सुरेंद्र दुबे निवासी मड़गवां ने आवेदन देकर बताया उसकी गांव के हिमांशु भार्गव से रंजिश है। आम रास्ता श्रीरामजानकी मंदिर की जमीन पर सीसी कर बाउंड्री व टीनशेड लगा लिया। जब सुरेंद्र ने कब्जा हटाने को लेकर जनसुनवाई में शिकायत की। 17 जनवरी को अधिकारियों के सामने ही राकेश और हिमांशु ने गाली- गलौज कर फर्जी वीडियो और झूठी शिकायत करने की धमकी दी।


