वसंत पंचमी 3 फरवरी को, सुबह 7.06 से शाम तक होगी मां सरस्वती की पूजा

रांची माघ माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तीन फरवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन से ही वसंत ऋतु का आगमन हो जाएगा। ऋषिकेश पंचांग के अनुसार वसंत पंचमी 2 फरवरी को दोपहर 2.48 बजे से शुरू हो जाएगी। पंचमी तिथि का समापन 3 फरवरी को शाम में होगा। उदयातिथि के कारण पंचमी का त्योहार 3 को मनाया जाएगा। इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की विशेष पूजा की जाएगी। शुभ मुहूर्त 3 फरवरी को सुबह 7.06 बजे से लेकर दोपहर 12.34 बजे तक रहेगा। इसके बाद 1.10 बजे से शाम 5.40 बजे तक पूजा की जाएगी। आचार्य प्रणव मिश्रा ने बताया कि मां सरस्वती की पूजा के लिए 5 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। साध्य योग, शश योग, लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग और सिद्ध योग। ये पांच योग बहुत ही शुभ और फलदायी है। इस योग में किए जाने वाले हर एक कार्य सिद्ध होते हैं। विवाह के लिए भी अति शुभ है। पूरे दिन चंद्र शुक्र का युति गुरुदीक्षा और विद्यारंभ मुहूर्त रहेगा। इस दिन संध्या और रात्रि तीनों पहर विवाह का लग्न है। ज्योतिष शालिनी वैद्य ने बताया कि यह दिन शिक्षा ग्रहण और सिद्धि साधना के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस शुभ संयोग में विद्या आरंभ, गृह प्रवेश, विवाह, नई वस्तु और वाहन खरीदना अति शुभ माना गया है। माता सरस्वती को सर्वगुण संपन्न माना गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *