रातू रोड मां दुर्गा मंदिर का 39वां वार्षिक महोत्सव 6 और 7 फरवरी को मनाया जाएगा। आरआर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित यह महोत्सव 6 फरवरी को सुबह 5.30 बजे से शुरू होगा। संरक्षक विक्की यादव और अध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि पहले दिन माता रानी का विशेष शृंगार और पूजन होगा। 8 बजे महाआरती और गणेश पूजन होगा। 9 बजे से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। 7 फरवरी को 5.30 बजे माता रानी को महास्नान कराकर शृंगार और पूजन किया जाएगा। 8 बजे महाआरती, विशेष पूजन और हवन आरती की जाएगी। शाम को 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कलश शोभा यात्रा में भाग लेने की इच्छुक महिलाओं को मंदिर से 51 रुपए देकर कूपन प्राप्त करना होगा।


