श्री मारुति नीलकंठ शक्ति मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा आज

इरगू टोली स्थित नवनिर्मित श्री मारुति नीलकंठ शक्ति मंदिर में प्रतिस्थापित होने वाली प्रतिमाओं को मंगलवार को नगर भ्रमण कराया गया। प्राण-प्रतिष्ठा के दूसरे दिन नगर भ्रमण में प्रतिमाओं को मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा के रूप में किशोरगंज, पहाड़ी मंदिर, भवानी नगर से वापस मंदिर तक लाया गया। नगर भ्रमण में आचार्य श्री वाचस्पति पाठक, वरुण पाठक सूर्यकांत त्रिपाठी पवन मिश्रा के अलावा शास्त्री संतोष मिश्रा ओमप्रकाश पाठक विपुल मिश्रा कमलेश पाठक भी मौजूद रहे। नगर भ्रमण के दौरान भक्तों ने जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। सड़क के दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं पर फूल बरसाए।
मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का विसर्जन हुआ और आरती के बाद भक्तों के बीच भोग वितरण किया गया। इससे पहले सुबह मंदिर में वेद मंत्र उच्चारण के बीच वेदी का पूजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप में हवन कुंड की परिक्रमा की। उसके बाद 4 बजे से नगर भ्रमण में माता की प्रतिमा और बजरंगबली के साथ शिवलिंग को नगर भ्रमण कराया गया। मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्यों के अलावा 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 22 जनवरी को प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित किया जाएगा और 23 जनवरी को भंडारे के साथ जागरण का आयोजन किया जाएग। नवनिर्मित मंदिर के यज्ञ मंडप में हवन कुंड की परिक्रमा करते श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *