कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे को पितृशोक

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पासवा के राष्ट्रीय आलोक कुमार दुबे के पिता सुरेश प्रसाद दूबे (82) का मंगलवार को इलाज के दौरान रिम्स में निधन हो गया। वे पिछले दो साल से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को ही डोरंडा स्थित आवास से शव यात्रा निकाली गई। हरमू मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। झारखंड कांग्रेस परिवार एवं झारखंड के सभी निजी विद्यालय और पासवा के पदाधिकारी ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक रामेश्वर उरांव, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता, अभिलाष साहू, परवेज आलम, राजन वर्मा, शहजादा अनवर, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू व अन्य शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *