आईसीएआर भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान की कृषि-व्यवसाय इन्क्यूबेशन इकाई की ओर से डेयरी फार्मिंग पर उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य फार्म टू फॉर्च्यूनः एक्सप्लोरिंग एंटरप्रेन्योरशिप इन डेयरी। कार्यक्रम में इंजीनियरों, पर्यावरणविदों, डेयरी कर्मियों, पीएचडी धारकों सहित 25 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह आयोजन डेयरी फार्मिंग उद्यमिता पर केंद्रित था।


