सीसीएल में एनडीआरएफ के जवानों को खान बचाओ का मिला प्रशिक्षण

सीसीएल के खान बचाव केंद्र द्वारा एनडीआरएफ के जवानों को 14 दिन का प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को प्रशिक्षण का समापन हो गया प्रशिक्षण में एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन के जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने का उद्देश्य जवानों को भूमिगत खदानों में आपदा के समय बचाव कार्यों के लिए प्रशिक्षित करना था प्रशिक्षण के दौरान जवानों को विषाक्त वातावरण में बचाव की गतिविधियां संचालित करने के साथ आधुनिक बचाव के उपकरणों का उपयोग करना और खदानों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की तकनीक में निपुणता दी गई। मौके पर खान सुरक्षा निदेशक आफताब अहमद , सुरक्षा एवं बचाव महाप्रबंधक विनोद कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *