हाइड्रोजन आधारित डायरेक्ट रिडक्शन आयरन मेकिंग यूनिट का होगा विकास, एमओयू हुआ

आरडीसीआईएस सेल ने हाइड्रोजन आधारित डायरेक्ट रिडक्शन आयरन मेकिंग के लिए मंगलवार को आईआईटी खड़गपुर के साथ एमओयू किया। इस्पात भवन रांची में हुए एमओयू की जानकारी देते हुए सेल के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि इसएमओयू के तहत आयरन मेकिंग यूनिट के विकास पर सहयोग करना है। एमओयू पर सेल की ओर से ब्लास्ट फर्नेस के महाप्रबंधक महादेव राय ने और आईआईटी खड़कपुर की ओर से प्रोफेसर एसबी सिंह ने हस्ताक्षर किए। इसके तहत आरडीसीआईएस सेल और आईआईटी खड़गपुर संयुक्त रूप से एक पायलट स्केल हाइड्रोजन आधारित डीआरआई इकाई और आईआईटी में एक प्रयोगशाला पैमाने की इकाई स्थापित करने के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकियों और प्रक्रियाओं की खोज और विकास करेंगे। यह परियोजना आईआईटी खड़गपुर की इस्पात मंत्रालय द्वारा सहायता प्राप्त परियोजना है, जिसमें सेल आरडीसीआईएस इसके उद्योग भागीदार के रूप में है। इससे स्टील उत्पादन के पर्यावरणीय क्षति को कम करने में सफलता मिलने की उम्मीद है। यह वैश्विक जलवायु परिवर्तन लक्ष्य के अनुरूप स्टील उद्योग की स्थिरता लक्षण को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर आरडीसीआईएस के कार्यकारी निदेशक संदीप कुमार कर ने विश्वास व्यक्त किया कि आईआईटी खड़कपुर के साथ हाइड्रोजन आधारित डीआरआई इकाई का सफल कार्यालय स्टील उद्योग की कार्बन उत्सर्जन को कम करने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और अधिक टिकाऊ भविष्य बनाने की यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *