नामकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता होती है। गांव के नीचले स्तर पर सहिया एवं सेविका व सहायिका बेहतर काम कर रही है। प्रखंड के सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों का अब विश्वास बढ़ रहा है। इसे कायम रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल से भी डॉक्टर को बुलाकर सीएचसी में रोगियों को बेहतर इलाज करवा सकते हैं। सीएचओ को उनके गृह जिला में ही सेवा देने की पहल की जा रही है। इसके बाद विधायक ने सभी स्टॉल का भ्रमण किया और काफी सराहा। सीएचसी प्रभारी डॉ. नीलम माईकल ने कहा कि सीएचसी आने वाले रोगियों का बेहतर इलाज हो और वे यहां से संतुष्ट होकर जाएं इसके लिए अस्पताल की टीम दिन-रात मेहनत करते हैं। मेले में 15 स्टॉल लगाए गए। इसमें कुल 373 मरीजों की जांच की गई और स्वास्थ्य संबंधी सलाह व जानाकरी दी गई। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, बीडीओ विजय कुमार, प्रमुख आशा कच्छप, उपप्रमुख वीणा देवी, डॉ. नीलम माईकल डॉ. अरविंद, डॉ. मुरारी, डॉ. नीलिमा, डॉ. दीपम, डॉ. मनीष, पुनीत, राजेश, जुबेर, कणकण, रविन्द्र, उपेन्द्र, देवेन्द्र, ज्योति सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।


