लोककला व संगीत का प्रशिक्षण शुरू

सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा सोमवार से सिरका मैदान में तीन दिवसीय 21 से 23 जनवरी तक झारखंड जनजातीय, क्षेत्रीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला सह प्रदर्शन का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार व कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पदमश्री मुकुंद नायक ने किया। सांस्कृतिक संस्था “कुंजबन छोटानागपुरी लोक संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षण केंद्र” चुटिया रांची इसका आयोजन कर रही है। विशिष्ट अतिथि प्रमुख दीपा उरांव, पंसस सावित्री देवी, महावीर नायक, भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री संजय नायक थे। लोककला व संगीत का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *