दिव्यांगों के बीच 41 लाख रु. के सहायक उपकरण का वितरण

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को बरवादाग पंचायत सचिवालय में दिव्यांगजनों के बीच 41 लाख रुपए के विभिन्न सहायक उपकरण का वितरण किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एवं मां पद्दा इंटरप्राइजेज रांची ने इसका वितरण किया। मंत्री संजय सेठ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र प्रसाद के सहयोग से रांची लोकसभा क्षेत्र में दिव्यांग भाई-बहनों के लिए 41 लाख रुपए के उपकरण बांटे गए। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, भाजपा रांची जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, समाजसेवी बुधराम बेदिया थे। इस अवसर पर मुखिया सारथी देवी, रूपा दत्ता, अम्बुज रजक, भागीरथ महतो आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *