सड़क दुर्घटना में गिरिडीह सांसद के चचेरे भाई जख्मी

जैनामोड़ | कसमार थाना क्षेत्र के दांतू के समीप मंगलवार की शाम करीब सात बजे स्कॉर्पियो व स्विफ्ट डिजायर कार में टक्कर हो गई। दुर्घटना में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के चचेरे भाई समेत दो लोग जख्मी हो गए। स्कॉर्पियो में सांसद के चचेरे भाई मुकेश, उनके पिता बंधु महतो, मुकेश की पत्नी व 15 वर्षीय बेटी सवार थी। किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षद​र्शियों ने बताया कि डिजायर ओवरटेक करने के दौरान स्कॉर्पियो से टकरा गया। सूचना मिलने पर कसमार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। उसी समय गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *