थाना क्षेत्र के रानी बगीचा रोड नंबर-3 के पास गोवंशीय लदा महेंद्रा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गश्ती पुलिस ने वाहन व गोवंशीय को जब्त कर थाना ले आई। पिकअप वाहन पर दो भैस, तीन बैल व एक बाछी लदा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह गश्ती पुलिस को सूचना मिली की रानी बगीचा के समीप पिकअप वाहन बिजली पोल को धक्का मार कर दीवार से टकरा गया है। पुलिस के पहुंचने तक वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने पुअनि विशेश्वर कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।


