छतरपुर के गौरिहार क्षेत्र में ऑनलाइन मोबाइल बुकिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 4500 रुपए की धोखाधड़ी हो गई। कंदैला गांव निवासी हरपाल नामदेव ने ओप्पो ए-7 मोबाइल फोन बुक किया था, लेकिन डिलीवरी में उन्हें मोबाइल की जगह जूते और खाली डिब्बे मिले। पीड़ित ने आज (गुरुवार) लवकुशनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हरपाल नामदेव, जो लवकुशनगर में पुट्टी-पुताई का काम करते हैं, ने बताया कि उन्हें एक कॉल आया था जिसमें ओप्पो ए-7 मोबाइल सस्ते दाम पर ऑफर किया गया। लगभग 4499 रुपए की कम कीमत सुनकर उन्होंने यह मोबाइल बुक कर लिया। कुछ दिनों बाद उनका पार्सल सरबई पोस्ट ऑफिस पहुंचा। हरपाल ने डिलीवरी लेते समय 4500 रुपए नकद जमा किए। घर जाकर जब उन्होंने बॉक्स खोला, तो उसमें मोबाइल फोन की जगह दो अलग-अलग तरह के जूते, एक लकड़ी का डिब्बा और एक कागज का खाली डिब्बा निकला। च्चों के इलाज के लिए पैसे जोड़े थे
हरपाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बच्चों के इलाज के लिए पैसे जोड़े थे और खुद के पास मोबाइल न होने के कारण यह ऑफर स्वीकार कर लिया था। अब मोबाइल न मिलने से वे काफी परेशान हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


