माड़अइर के जनगणना विशेषांक का विमोचन

सिटी रिपोर्टर|बोकारो कुड़मि जनगोष्ठी के हुमदुमि पर केन्द्रित एवं कुड़मालि भाखि चारि आखड़ा की वार्षिक पत्रिका माड़अइर के नौवें अंक का विमोचन संगठन के चास स्थित कार्यालय में किया गया। पत्रिका का संपादन महादेव डुंगरिआर ने किया है। इस बार के अंक में 2026 में आरंभ होनेवाले जनगणना पर आधारित तथ्यों और कुड़मि समुदाय के जनजातीय एवं मानवमित्तीय विशिष्टताओं का विवरणात्मक जानकारियों का समावेश किया गया है। संपादक महादेव डुंगरिआर ने बताया कि माड़अइर विशेषतः कुड़मि-कुड़मालि-आंदो लन के सूचनात्मक एवं विवरणात्मक आलेखों का समायोजन रहता है। जिस कारण पत्रिका संग्रहणीय एवं संस्मरणीय है। उन्होंने बताया कि माड़अइर का हर अंक अपने आप में विशिष्ट एवं अद्वितीय अंक है। मौके पर कुड़मालि भाखि चारि आखड़ा के मूल खेढ़ि भूपेंद्र केटिआर, जिला देउआन पंकज काडुआर, संयोजक महादेव डुंगरिआर, प्रबंधक दुलाल पुनरिआर, अरबिंद सांखुआर, रिसर्चर चंद्रदेव बानुआर, गायक बुलेट डुंगरिआर, रानजी पुनरिआर आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *