एसीबी ने कारोबारी नवीन को गोवा से गिरफ्तार किया:शराब घोटाला: चौबे के करीबी पर कमीशन दे काम लेने का आरोप

झारखंड के शराब घोटाला मामले में एसीबी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को गोवा से गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम ने केडिया को एक स्पा सेंटर से उस वक्त पकड़ा, जब वह मसाज करा रहा था। एसीबी अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची ला रही है। कोर्ट से अनुमति लेने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। नवीन केडिया छत्तीसगढ़ डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड का संचालक है। निम्न स्तर की देसी शराब से 136 करोड़ का नुकसान
झारखंड में देसी शराब आपूर्ति को लेकर छत्तीसगढ़ डिस्टलरी प्रा. लि. की जांच में अनियमितताएं सामने आई हैं। एसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, सप्लाई की गई शराब में संदिग्ध व हानिकारक कण पाए गए। नियमों के विपरीत, कंपनी को टेंडर और विभागीय एग्रीमेंट से पहले ही आपूर्ति का काम दे दिया गया। इससे उत्पाद विभाग को करीब 136 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। ठेका हासिल करने के लिए मोटी रकम कमीशन के रूप में दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *