शिक्षाकर्मी भर्ती फर्जीवाड़ा 2007 मामले में 27 सितंबर 2011 में पुलिस ने कुल 105 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामले में आरोपी रहे 17 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। मामले में चार अधिकारी और सात जनप्रतिनिधि भी आरोपी है। इनमें भी 2 की मौत हो चुकी है। फर्जी तरीके से लगे 40-45 शिक्षाकर्मियों के अभी भी नौकरी करने की जानकारी सामने आ रही है।


