ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार 2 युवकों की गई जान

भास्कर न्यूज | रायगढ़ गुरुवार दोपहर पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के नलवा प्लांट के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक गेरवानी स्थित नवदूर्गा प्लांट में परिचित से मिलकर बाइक से घरघोड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उसी दिशा से आ रही ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहिए के नीचे आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ग्राम गेरवानी के आगे यह हादसा हुआ। घटना के बाद वाहन चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान प्रिंस कुमार सिंह (18) निवासी कटिया औरंगाबाद और मुन्ना कुमार निवासी समाबिघा औरंगाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक वर्तमान में किस प्लांट में काम करते थे, इसकी जानकारी नहीं मिली है। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *