बाइक से गिरकर ट्रक की चपेट में आया युवक, मौत

रायगढ़| गुरुवार दोपहर रायगढ़-साराईपाली एचएच पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हुआ। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई और पुसौर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल भेजते हुए जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी 27 वर्षीय अखिलेश सिंह पुसौर ब्लॉक के प्लांट में काम करता था। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे वह अपने साथी के साथ बाइक से चंद्रपुर से रायगढ़ की ओर आ रहा था। बड़े भंडार के पास बाइक अचानक बेकाबू होकर गिर गई। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर ही अखिलेश की मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *