चिरमिरी| मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भर तपुर जिले के पोंडी थाना क्षेत्र में कवड़िया नदी के किनारे मजदूर का शव मिला। मृतक की पहचान रंजीत के रूप में हुई है, जो चिरमिरी के वार्ड नंबर-1 मोहरी दफाई स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रंजीत बीते दिन दोस्तों के साथ बाहर गया था और रात के समय नदी किनारे ही सो गया। कड़ाके की ठंड के बीच खुले में सोने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने और इसके बाद मौत की आशंका जताई जा रही है।


