लुधियाना| नशे की गोलियां बेचने वाली एक महिला को थाना लाडोवाली की पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान महिला के पास से 55 ऐतिजोलाम टेबलेट्स बरामद की है। जांच अधिकारी जीवन सिंह ने बताया, पुलिस के पास गुप्त सूत्रों से महिला के बारे में जानकारी आई थीम कि महिला मेडिकल नशा बेचती है। इसके बाद महिला के घर पर रेड करने के बाद उसे पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपनी पहचान कुलविंदर कौर पत्नी जोगा सिंह वासी गांव रजापुर बताया। उसके बाद महिला पर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत पर्चा दर्ज करने के बाद महिला को अदालत में पेश कर उसका रिमांड लिया है।


