शादी समारोह में दूल्हे की मां का पर्स किया चोरी

लुधियाना| शादी समागम में दूल्हे की मां का पर्स चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना मेहरबान की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह निवासी रामनगर ने बताया कि उनके बेटे तरनदीप सिंह की शादी 18 जनवरी को शहनाई पैलेस में हो रही थी। समारोह के दौरान, उनकी पत्नी के पास एक बैग था जिसमें रिश्तेदारों द्वारा दिए गए शगुन, सोने के गहने और कुछ पैसे थे। जब उनकी पत्नी फोटो खिंचवाने के लिए वहां से कुछ समय के लिए हटीं, तो उन्होंने अपना पर्स सोफे पर छोड़ दिया। वापस लौटने पर, पर्स गायब था। फिर जब उन्होंने शोर मचाया तो घटना का खुलासा हुआ। फिर परिजनों की तरफ से सीसीटीवी चेक किए तो एक व्यक्ति दिखाई दिया है। जो अपना कोट पर्स के ऊपर रख देता है। उसके बाद कोट समेत पर्स को ले जाता दिखाई दे रहा है। उसके बाद वह पैलेस से फरार हो गया। लेकिन उस व्यक्ति को कोई भी रिश्तेदार नहीं जानता था। उसके बाद मामले की पुलिस को जानकारी दी है। वहीं, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *