निगम ने अवैध सब्जी मंडी को हटाया

लुधियाना| नगर निगम की तहबाजारी टीम ने आरती स्टील रोड फोकल प्वाइंट के समीप अवैध रूप से लग रही सब्जी मंडी को हटाया। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया। निगम टीम ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल को क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर शिकायत मिली थी। कमिश्नर ने जोनल कमिश्नर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसी क्रम में मंगलवार को नगर निगम के जोन बी की तहबाजारी टीम आरती स्टील रोड फोकल प्वाइंट के समीप पहुंची। टीम ने पाया कि सड़क किनारे सब्जी मंडी लगी हुई है और कपड़े बेचे जा रहे है। इससे यातायात संचालन में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *