भास्कर न्यूज |लुधियाना रात के समय विश्वकर्मा कॉलोनी के अधीन प्रताप चौक के पास दुकान पर दूध लेने के लिए गए एक व्यक्ति को तीन बाइक सवार लूटेरों ने घेर लिया। उसके बाद मारपीट कर लूट करने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित व्यक्ति की तरफ से लुटेरों का सामना किया तो युवक चोटिल हो गया। पीड़ित युवक की पहचान ओमकार शुक्ला के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह जोमैटो फूड डिलीवरी का काम करता है। घटना की रात को दुकान पर जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने उसे घेर लिया। फिर बाइक से एक युवक उतरा और मारपीट शुरू कर दी । इसके बाद पीड़ित ने भी उनका सामना किया। इसी दौरान उसने शोर भी मचाया। तभी इलाका निवासी वहां पर इकट्ठा होने लगे। लोगों की भीड़ जमा होती देख तीनों आरोपी वहां से भाग निकले।


