धमतरी | संत गुरु घासीदास पीजी कॉलेज कुरूद में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन पंकज साहू ने किया। प्राध्यापकों ने फूल चढ़ाकर सावित्री बाई फुले की जीवनी को याद किया। एआईडीएसओ की भाविका साहू ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जिस समाज में थी, उस समय जाति प्रथा, रूढ़िवादी सोच, स्त्री शिक्षा के खिलाफ सोच चल रहा था। उसी समय जब छात्राओं को पढ़ाने की शुरुआत की, तब उनको सामाजिक विरोध और समस्याओं का सामना करना पड़ा। वह पीछे नहीं हटी। इस अवसर पर विनय यादव, चिंटू देवांगन, पंकज, तेजपाल, कमलनारायण, चित्रांश, कोमेंद्र, हेमराज, तिवेन, लोकेश्वर, संतु, भावेश, कालेश्वर, देवेंद्र आदि उपस्थित थे।


