आमदी| राष्ट्र जागरण द्वारा आयोजित 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत 12 प्रकार के संस्कार हुए। इन संस्कारों में 37 व्यक्तियों ने दीक्षा ग्रहण की, जबकि 7 माताओं का पुष्पन, जनेऊ, अन्नप्राशन और नामकरण संस्कार हुआ। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों और आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शांति कुंज हरिद्वार की प्रतिनिधि टोली ने प्रज्ञा पुराण कथा सुनाया। आगामी 11 जनवरी को मड़ई का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी वेदप्रकाश साहू और लिकेश ने दी।


