कोर्स परिवर्तन कराने की अंतिम तारीख आज

धमतरी| कॉलेज की पढ़ाई करने वाले छात्र संस्था व कोर्स परिवर्तन कराना चाहते हैं, तो वह 9 जनवरी तक करा सकते हैं। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त विमल साहू ने कहा कि शासकीय, अशासकीय आईटीआई, कॉलेज, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे छात्र जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल में संस्था एवं कोर्स परिवर्तन करने की जरूरत है, इसके लिए 9 जनवरी अंतिम तारीख है। जिला पोर्टल से निर्धारित तिथि तक संस्था व कोर्स परिवर्तन तथा चालान अपलोड की कार्यवाही की जाएगी। निर्धारित तिथि के भीतर जानकारी व चालान की प्रति उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में छात्र स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *