उद्यानिकी सूचना केन्द्र का हुआ शुभारंभ

धमतरी| उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र धमतरी में आरएचडब्ल्यूई कार्यक्रम के तहत बीएससी चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा कातलबोड़ में रावे उद्यानिकी सूचना केन्द्र स्थापित किया है। विधायक अजय चंद्राकर ने इसका शुभारंभ कर उद्यानिकी सूचना केन्द्र का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए कार्यों प्रशंसा करते हुए उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने की बात की। सूचना केन्द्र के माध्यम से किसान अपने कृषि एवं उद्यानिकी कार्य में आने वाली समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जनपद सदस्य कुलेश्वरी साहू, मिलन साहू, शिखा मरकाम, डॉ. सरोज मिश्रा आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *