समिति के वार्षिक कैलेंडर के 16वें एडिशन का हुआ विमोचन

भास्कर न्यूज | धमतरी शिक्षक संवर्ग साख सहकारी समिति मर्यादित धमतरी द्वारा वार्षिक कैलेंडर के 16वें संस्करण का विमोचन वृद्धजनों के हाथों कराया गया। अध्यक्ष मेघनाथ साहू, सचिव कौशल चंद्राकर ने बताया कि 2009 में पहला कैलेंडर का विमोचन हुआ था। यह कैलेंडर शिक्षकों की आर्थिक उन्नति के उद्देश्य से स्थापित किया। नववर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर के 16वें संस्करण का विमोचन रुद्री स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों के कर कमलों से कराया गया। उपस्थित सदस्यों ने समिति की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए सभी बुजुर्गों से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समिति की ओर से एक माह का राशन सामग्री संचालक लक्खू भानुशाली को वृद्धाश्रम के लिए दिया। विमोचन के दौरान समिति उपाध्यक्ष चुरामन कुंभज, संयोजक देवनाथ साहू, संरक्षक भगवती सोनी, लोकेश पांडे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव, सदस्य राजेश सोनवानी, चोवाराम चंद्राकर, फनेंद्र शांडिल्य, हेमंत डेकाटे, मीडिया प्रभारी योगेंद्र साहू व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *