अमृतसर | डीसी ने सकत्तरी बाग के बाहर निगम की जगह से अवैध कब्जा हटाने के लिए तहसीलदार-1 को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे कार्रवाई की जाएगी। जारी आदेश में लिखा है कि ज्वाइंट कमिश्नर निगम से बीते 2 जनवरी को पत्र प्राप्त हुआ था कि साउथ हलका में सकत्तरी बाग के बाहर सरकारी जगह पर निहंग सिंह की तरफ से अवैध कब्जा किया गया है। जिसे हटाने के लिए बीते 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कार्रवाई अमल में लाई गई थी। मगर निहंग सिंह की तरफ से कुछ दिनों का समय मांगा गया था लेकिन आज तक अवैध कब्जा नहीं हटाया है। इसलिए 9 जनवरी को सुबह 10 बजे मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहें ताकि लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन किया जा सके।


