लुधियाना। मेयर बनने के बाद नगर निगम जोन डी दफ्तर पहुंचीं नवनिर्वाचित मेयर इंदरजीत कौर का अधिकारियों व नेताओं ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम के एक्सईन ने मेयर इंदरजीत कौर से मुलाकात की। मेयर ने एक्सईन को ईमानदारी से काम करने की बात कही जिस पर एक्सईन ने जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर नगर निगम को लेकर अफवाहें फैलाई जाती हैं। हमें इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मेयर ने कहा कि अफवाहों को समाप्त करना हमारा काम है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि धुआं वहीं से उठता है जहां आग होती है, इसलिए कामों को पूरी ईमानदारी से पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए। मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने कहा कि वे नियमित आधार पर निवासियों से फीडबैक भी लेंगी और अगर किसी के खिलाफ कोई शिकायत मिली तो उस पर बनती कार्रवाई भी की जाएगी। भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नवनिर्वाचित मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर ने शपथ लेने के बाद पहले दिन डेवलपमेंट के कामों को लेकर पीपीटी देखी। उन्होंने मीटिंग में शहर की स्ट्रीट लाइटों पर चर्चा की और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों पर कड़ी नाराजगी जताई। मेयर इंदरजीत कौर दोपहर पौने 12 बजे नगर निगम जोन डी कार्यालय पहुंची। यहां पहले से ही अधिकारी मौजूद थे। मेयर ने जूनियर इंजीनियर को तलब कर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने का कारण पूछा। उन्होंने जेई को तत्काल स्ट्रीट लाइट चालू करने को कहा। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर मौजूद थे। बोलीं-धुआं वहीं से उठता है जहां आग लगी होती है एक्सईन पर सख्त दिखीं मेयर इन सड़कों पर स्ट्रीट लाइट्स का ये है हाल, अपराध भी यहां ज्यादा होते पहला दिन मेयर ने बंद स्ट्रीट लाइट पर जेई को किया तलब


