साढ़े 16 हजार नशीली गोलियों समेत 2 पकड़े

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना घरिंडा पुलिस ने साढ़े 16 हजार नशीली गोलियों के साथ 2 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार भी बरामद की गई है जिसका इस्तेमाल नशीली गोलियों की सप्लाई में किया जा रहा था। आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ हैप्पी निवासी मोहल्ला हांडी शाह, अटारी और वरिंदर सिंह उर्फ लक्की निवासी मोहल्ला हुसैनपुरा के रूप में हुई है। डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को घरिंडा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी मिलकर नशीली गोलियों और दवाइयों की तस्करी करते हैं और कार में नशीली गोलियों की खेप सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत ट्रैप लगाकर कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान कार से 16,500 नशीली गोलियां बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *