कैंप में 202 मरीजों का हुआ चेकअप

लुधियाना | कलगीधर रोड स्थित कलगीधर चैरिटेबल अस्पताल द्वारा समाज सेवा के तहत हड्डियों व जोड़ों की जांच के लिए विशाल फ्री कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ मां भगवती क्लब के अध्यक्ष अविनाश सिक्का ने किया। उन्होंने अस्पताल के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे आम जनता के लिए वरदान बताया। कैंप में विशेषज्ञ डॉ. सुरेश रिग ने आधुनिक मशीनों के जरिए 202 मरीजों की हड्डियों का फ्री स्कैन किया और उन्हें निशुल्क दवाइयां बांटीं। डॉ. सुरेश रिग ने लोगों को कहा कि फास्ट फूड का बढ़ता चलन सेहत के लिए घातक है और कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी से हड्डियां समय से पहले कमजोर हो रही हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त धूप, संतुलित आहार, नियमित मालिश और कसरत अनिवार्य है। इस मौके पर मंजू सिक्का, खुशहाल, विवेक, जतिंदर कौर, रमनदीप कौर और रोहित कश्यप ने अपनी सेवाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *