भास्कर न्यूज| महासमुंद अंतर्राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन टेस्ट श्रृंखला में नेपाल को हराकर महासमुंद की बेटी लक्ष्मी चंद्राकर गुरुवार को महासमुंद पहुंची। नगर आगमन पर बस स्टैंड में नपा उपाध्यक्ष देवी चंद राठी ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। बता दे कि अंतर्राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन टेस्ट श्रृंखला में लक्ष्मी चन्द्राकर ने नेपाल को 3-0 से हराकर मुकाबला जीता। बेमचा निवासी नरेश चंद्राकर की बेटी बाल बाल बैडमिंटन टेस्ट श्रृंखला प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय में भाग लेने भारत की ओर से नेपाल के विराटनगर कोच प्रभारी लाल ( नरेश ) चंद्राकर के साथ 14 दिन पूर्व गई जहां से अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में गोल्ड मेडल हासिल की। देवी चंद राठी ने लक्ष्मी के गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर महासमुंद का गौरव बताया और कहा कि महासमुंद के साथ छत्तीसगढ़ का भी नाम लक्ष्मी ने रोशन किया है।


