रंजिश में दो गुटों में हिंसक झड़प, दो आरोपी गिरफ्तार

राउरकेला | सेक्टर-21 नयाबाजार इलाके में रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। मामले में प्लांटसाइट पुलिस ने दोनों गुटों से दो युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा। घटना में झरियाबहाल क्षेत्र का सुमित घायल हुआ, वहीं टिम्बर कॉलोनी निवासी प्रदीप बिश्वाल पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और फिलहाल हाईटेक मेडिकल में उपचाराधीन है। टिम्बर कॉलोनी और नयाबाजार- झरियाबहाल बस्ती के युवकों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले हुई कहासुनी के बाद मंगलवार रात यह विवाद हिंसा में बदल गया। पहले झरियाबहाल में सूरज नायक ने सुमित से मारपीट की। इसके कुछ समय बाद सॉ-मिल चौक पर आनंद गौड़ और एक नाबालिग ने प्रदीप पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर आनंद गौड़ (26) और सूरज नायक (22) को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *