मनेंद्रगढ़ | नगर पंचायत झगराखंड की अध्यक्ष रीमा रमेश यादव ने नववर्ष के अवसर पर एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक मनोज विश्नोई से शिष्टाचार भेंट की। अध्यक्ष ने उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नगर के सतत विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। भेंट के दौरान अध्यक्ष ने नगर पंचायत क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इससे ऊर्जा की बचत होगी, विद्युत व्यय कम होगा, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और सार्वजनिक संस्थानों जैसे कार्यालय, स्कूल व सामुदायिक भवनों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। महाप्रबंधक के साथ नपं अध्यक्ष।


