अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने डेंगू के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर छेहर्टा में एंटी-डेंगू कैंपेन चलाया। कालेज प्रिंसिपल डॉ. अमनप्रीत कौर, असिस्टेंट प्रोफेसर सुधा, कवलजीत कौर और एनएसजी ट्यूटर गगनदीप कौर के निर्देशों पर उनकी टीम ने आम लोगों को डेंगू के लक्षणों और उससे बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल डा. अमनप्रीत कौर ने बताया कि इस कैंपेन में कालेज के एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष और एएनएम प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स ने डेंगू के लक्षणों और उससे बचने के उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए उत्साह से हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस कैंपेन का मुख्य मकसद डेंगू से लड़ने के लिए हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स, कम्युनिटी लीडर्स और जनता के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था। स्टूडेंट्स की कोशिशों की तारीफ करते हुए उन्होंने भविष्य में भी ऐसी कोशिशें जारी रखने का अपना वादा दोहराया।


