गार्डन के पास खुला ट्रांसफार्मर से खतरा

बिलासपुर| अज्ञेय नगर के रोहिणी विहार फेस–2 स्थित गार्डन के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर लंबे समय से खुला पड़ा है, जो स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। गार्डन के आसपास दिन भर बच्चों का खेलना, बुजुर्गों का टहलना और राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में खुले ट्रांसफार्मर से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या की शिकायत नगर निगम और बिजली विभाग से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ट्रांसफार्मर के खुले तार और असुरक्षित ढांचा बारिश के मौसम में और भी खतरनाक हो जाता है।क्षेत्रवासियों में प्रशासन की इस उदासीनता को लेकर रोष है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर को कवर कर दिया जाए। – राशिद अली, रा​ेहिणी विहार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *