बिलासपुर | शहर की प्रमुख सड़कों की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। मगरपारा चौक से भारत चौक जाने वाली मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह तैबा चौक से राजीव गांधी चौक तक की सड़क भी बदहाली का शिकार है। इन दोनों मार्गों से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए यह रास्ता किसी जोखिम से कम नहीं है। आए दिन फिसलने और गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं ऑटो और कार चालकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। -पुष्पेंद्र बंबोडे, स्थानीय निवासी


