नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए एक हजार ने दिया ट्रायल

बिलासपुर| खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स फरवरी में प्रस्तावित है। 7 खेलों के लिए बिलासपुर व रायपुर में 6 से 8 जनवरी तक ट्रायल हुए। इसमें प्रदेशभर से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में तीरंदाजी और एथलेटिक्स तथा सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर में तैराकी खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल हुए। तीन खेलों में 470 खिलाड़ियों ने राज्य की टीम में चयन के लिए दावेदारी की। इसके अलावा रायपुर में चार खेलों के चयन ट्रायल में कुल 558 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। इनके प्रदर्शन के आधार पर अब चयन सूची जारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *