रंजिशन युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, 5 पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर कंबोह के गांव मैहणियां कुहाड़ा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पीड़ित रविंदर सिंह निवासी मैहणियां कुहाड़ा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 30 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:15 बजे वह बाइक से गोभी बेचकर घर लौट रहा था। जब वह अपने घर के पास पहुंचा, तो पहले से घात लगाए बैठे बलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, केवलजीत सिंह, इंसान सिंह और करनप्रीत सिंह सभी निवासी मैहणियां कुहाड़ा ने उस पर हमला कर दिया। जख्मी करने के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *