चिन्मय मिशन का विधवा राशन पेंशन वितरण, 250 बहनों को मिली सहायता

भास्कर न्यूज | अमृतसर चिन्मय मिशन अमृतसर केंद्र के तत्वावधान में 282वां चिन्मय विधवा राशन पेंशन वितरण कार्यक्रम भवन्ज के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में एचएसटी एंटरप्राइजेज के इंजीनियर टीआर विरदी, पीएचडीसीसीआई रीजनल फैशन टेक्सटेक्स फोरम चेयर हिमानी अरोड़ा, प्रवीण महाजन एवं सीए राजेश चड्ढा ने शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। मुख्यातिथियों ने 250 विधवा बहनों को राशन वितरित किया। कार्यक्रम में चिन्मय मिशन अध्यक्ष अविनाश महेन्द्रू, भवन्ज निर्देशिका अनीता भल्ला, वानप्रस्थ समन्वयक एसएन जोशी, प्राचार्या सोनिया सहदेव व प्राचार्या विनीता महेन्द्रू भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इसके उपरांत ईशावाहन एवं अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अविनाश महेन्द्रू ने कहा कि यह सेवा कार्य भगवान और गुरुदेव की कृपा से पिछले कई वर्षों से निरंतर चल रहा है और कोरोना काल में भी निर्बाध रूप से जारी रहा। उन्होंने बताया कि विधवा बहनों को प्रति माह 1500 रुपए मूल्य का राशन प्रदान किया जाता है। उन्होंने बहनों को हर परिस्थिति में साहस बनाए रखने और बच्चों को अच्छे संस्कार व शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *