अमृतसर| जलियांवाला बाग शहीद परिवार समिति के अध्यक्ष महेश बहल की धर्मपत्नी एवं लायंस क्लब अमृतसर के अध्यक्ष नैनीश बहल की माता विनोद बहल के निधन के उपरांत उनकी आत्मिक शांति के लिए नमित चौथा व उठाला का आयोजन रणजीत एवेन्यू स्थित सी-ब्लॉक श्री कृष्ण मंदिर में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मौके दिवंगत विनोद बहल की बेटी व दामाद नीतू बजाज व सुमित बजाज, पुत्र नैनीश बहल एवं मयंक बहल से विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने दुख साझा किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. जयंत चावला, डॉ. राम चावला, डॉ. योगेश्वर सैनी, डॉ. चौहान, विशाल वधावन, पार्षद अमन एरी व विक्की एरी, भाजपा नेता मानव तनेजा, प्रिंसिपल डॉ. अंजना गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. पल्लवी सेठी सहित अन्य उपस्थित रहे।


