विदिशा|भोपाल के बीएचईएल स्पोर्ट्स ग्राउंड में 4 जनवरी को हुई 46वीं राज्य स्तरीय ओपन मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता में विदिशा के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कई पदक अपने नाम किए। राकेश कुमार शर्मा ने 5 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण और गोला फेंक में रजत पदक जीता। चरणजीत वेद ने जैवलिन थ्रो में रजत और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। एएच खान ने गोला फेंक में स्वर्ण और भाला फेंक में रजत पदक जीता। मनोज कुमार को गोला फेंक में रजत पदक मिला। आरिफ खान ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण और लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता। सीएस राजन ने 5 किलोमीटर पैदल चाल में कांस्य और 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। श्रीमती सी. शांति ने 5 किलोमीटर पैदल चाल में कांस्य और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। सुदेश कुमार सक्सेना शॉट पुट में चौथे स्थान पर रहे। जिला मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव चरणजीत वेद ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी 28 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक तिरुवनंतपुरम में होने वाली 46वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेंगे।


